{"_id":"5a1458d84f1c1b9f678bcbe0","slug":"151511282904-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवसिंह इंटर कॉलेज के स्वयंसेवियों का शिविर शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवसिंह इंटर कॉलेज के स्वयंसेवियों का शिविर शुरू
Updated Tue, 21 Nov 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। प्राथमिक विद्यालय गैठना में देवसिंह इंटर कॉलेज के स्वयंसेवकों का सात दिनी विशेष शिविर शुरू हो गया है। शिविर का उद्घाटन गैठना की प्रधान मंजू जोशी, सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र जोशी ने किया।
एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी हरीश चंद्र जोशी ने कहा कि शिविर के तहत गांवों में व्यापक सफाई अभियान चलाया जाएगा। लोगों को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, पर्यावरण संरक्षण, नशा मुक्ति, ऊर्जा संरक्षण और वित्तीय साक्षरता के लिए जागरूक किया जाएगा।
देवसिंह इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अशोक कुमार पंत ने स्वयंसेवियों से अनुशासित होकर देश सेवा करने की अपील की। जिला समन्वयक डॉ. जगमोहन सिंह नेगी ने शिविरार्थियों को राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व की जानकारी दी। इस दौरान शिविरार्थियों द्वारा कई सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए। शिविर में सहायक कार्यक्रम अधिकारी रघुवर दत्त पुनेठा, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी डीएन पांडेय, दीप जोशी, जीवन धामी, बहादुर सिंह बिष्ट, विमला कोहली, हिमांशु जोशी, सूरज ठकुराठी आदि मौजूद थे।