{"_id":"59fca39c4f1c1b87698b928f","slug":"151509729180-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार लोगों ने आत्मदाह की धमकी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार लोगों ने आत्मदाह की धमकी दी
Updated Fri, 03 Nov 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। इस तहसील के राड़ीखूटी गांव में हो रहे अवैध खनन के खिलाफ गांव के चार लोगों ने एक साथ आत्मदाह की धमकी दी है। एक सप्ताह पहले ग्राम प्रधान भूपाल चंद ने अवैध खनन न रुकने पर आत्मदाह की चेतावनी वाला पत्र जिलाधिकारी को सौंपा था। शुक्रवार को गांव के क्षेत्र पंचायत सदस्य ललित प्रसाद, पूर्व प्रधान जमन सिंह, तारा चंद और पप्पू चंद ने प्रधान के साथ आत्मदाह करने की धमकी दे दी है।
इन लोगों का कहना है कि बार-बार आग्रह के बाद भी राड़ीखूटी में अवैध खनन नहीं रुक पाया है। गांव के प्राकृतिक स्रोत, जंगलों पर खनन का असर पड़ रहा है। खनन माफिया के आतंक से गांव के लोग दहशत में हैं। प्रशासन द्वारा कोई कदम न उठाने पर ग्रामीणों का कहना है कि इसमें मिलीभगत का संदेह होता है।
ग्रामीणों ने कहा कि अवैध खनन रोकने के लिए प्रशासन को एक सप्ताह का समय और दिया जा रहा है। उसके बाद किसी भी दिन जिला मुख्यालय आकर सामूहिक रूप से आत्मदाह किया जाएगा। एसडीएम एसके पांडे का कहना है कि खनन के मामले की जांच की जा रही है और अवैध खनन में लिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।