{"_id":"59e4f20f4f1c1bd8538b7a25","slug":"151508176399-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों ने कूड़े से बनाई 230 मीटर लंबी लड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थियों ने कूड़े से बनाई 230 मीटर लंबी लड़ी
Updated Mon, 16 Oct 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पिथौरागढ़। ग्राम समृद्धि और स्वच्छता पखवाड़े के तहत राजकीय इंटर कॉलेज दोबांस के विद्यार्थियों ने 230 मीटर लंबी कूड़ा लड़ी बनाकर लोगों को स्वच्छता अभियान का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने आस-पास फैले पॉलिथीन, प्लास्टिक रैपरों आदि को एकत्र कर 40 किलो कूड़े का निस्तारण किया। इस दौरान विद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।
विद्यालय के स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम प्रभारी राजीव जोशी ने बताया कि पखवाड़े के तहत विद्यार्थियों को विभिन्न सदनों में बांटा गया। अगस्ता सदन ने धामीगौबश पोस्ट ऑफिस, एलोरा सदन ने धुरा नौला, नालंदा सदन ने कफलानी नौला और विद्यालय सदन ने विद्यालय परिसर में सफाई अभियान चलाया। विद्यालय के स्वच्छता प्रभारी एसएन भट्ट ने बताया कि विद्यार्थियों में स्वच्छता अभियान के तहत काफी उत्साह देखा गया। प्रधानाचार्य राकेश पंत ने कहा कि यह धरती बेहद खूबसूरत है, लेकिन मानव ने ही इसे सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया है। कहा कि हमारा कर्तव्य है कि हमें अपने आसपास फैले कूड़े को कूड़ेदान में निस्तारित कर एक कदम स्वच्छ भारत अभियान की ओर बढ़ाना चाहिए। अभियान में ग्राम प्रधान लीलाधर जोशी, सदानंद भट्ट, सुभाष जोशी, गीता पंत, रमेश चंद्र, केके चौधरी सहित तमाम लोग शामिल थे।