फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   15 new buses are being sent on Pithoragarh to Delhi route

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ से दिल्ली रूट पर भेजी जा रही हैं 15 नई बसें

Mon, 18 Nov 2024 12:00 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 18 Nov 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
15 new buses are being sent on Pithoragarh to Delhi route
पिथौरागढ़। दिल्ली में उत्तराखंड की पुरानी बसों के संचालन पर प्रतिबंध के बाद पिथौरागढ़ डिपो से पुरानी बसों को हटा दिया गया है। अब दिल्ली रूट पर 15 नई बसों को भेजा जा रहा है। पुरानी बसों को जिला सहित अन्य मार्गों पर संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ डिपो के पास कुछ समय पूर्व तक सभी 58 बसें पुरानी और बीएस-3 और बीएस-4 वाली थीं। अब 15 नई बसें मिली हैं जो बीएस-6 हैं। इन्हीं नई बसों को दिल्ली रूट पर संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन

एआरएम रविशेखर कापड़ी ने बताया कि दिल्ली के लिए नई बसों का संचालन किया जा रहा है। 13 बसें और मिलनी हैं। पुरानी बसों का संचालन अन्य रूटों पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंपावत डिपो की 21 बसों का दिल्ली हो रहा संचालन
चंपावत। जिले में रोडवेज डिपो की 21 बसों का संचालन दिल्ली के लिए किया जा रहा है। एआरएम विनोद गौतम ने बताया कि दिल्ली के लिए टनकपुर की 15 और लोहाघाट की छह सीएनजी बसों को संचालित किया जा रहा है।

टनकपुर रोडवेज डिपाे की 21 और लोहाघाट डिपो की 12 बसों को दिल्ली नहीं जा रही है। इन बसों को अन्य रूटों पर संचालित किया जा रहा है। डिपो के पास 102 बस जबकि लोहाघाट डिपो के पास 44 बसों का बेड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed