{"_id":"65aab119d57373cf71005838","slug":"15-lakhs-released-for-three-community-libraries-pithoragarh-news-c-230-1-shld1025-9371-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: तीन सामुदायिक पुस्तकालयों के लिए जारी किए 15 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: तीन सामुदायिक पुस्तकालयों के लिए जारी किए 15 लाख
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिला पंचायत बोर्ड ने जिले के तीन स्थानों में सामुदायिक पुस्तकालय खोलने के लिए 15 लाख रुपए की धनराशि जारी कर दी है। पिथौरागढ़ नगर, नाचनी और बलुवाकोट में पुस्तकालय खोले जाएंगे। इससे क्षेत्र के युवाओं को प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी के लिए महानगरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी
जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया ने बताया कि जिला पंचायत बोर्ड ने पिथौरागढ़ नगर, नाचनी , बलुवाकोट में प्रस्तावित पुस्तकालयों के निर्माण के लिए 5-5 लाख की धनराशि जारी कर दी है। पुस्तकालय निर्माण के लिए निविदा आमंत्रित कर ली गई है। उन्होंने बताया कि इसी वित्तीय वर्ष में तीनों पुस्तकालयों को शुरू कर देंगे। पुस्तकालयों में विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगिता परीक्षाओं की समस्त पुस्तक उपलब्ध रहेंगी। सामुदायिक पुस्तकालय के संचालन के लिए वार्षिक प्लान बनाया जाएगा।
पुस्तकालय में हर तीन माह में तैयारी कर रहे विद्यार्थियों का मॉक टेस्ट होगा। फिजिकल परीक्षाओं की तैयारी तैयारी भी कराई जाएगी। विद्यार्थियों को रोजगार के प्रति आकर्षित करने के लिए नियमित रूप से कॅॅरिअर गाइडेंस के कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। तीनों पुस्तकालयों को का संचालन समुदाय की ओर से किया जाएगा।
विज्ञापन
-- -- --

19जेएनडी33-मांगों को लेकर लघु सचिवालय के बाहर हाईवे जाम करते मनरेगा मजदूर। संवाद