{"_id":"587903864f1c1b7840ba971e","slug":"15-invoices-fined-43-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 का चालान, 43 सौ रुपए जुर्माना वसूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 का चालान, 43 सौ रुपए जुर्माना वसूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Fri, 13 Jan 2017 10:12 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में थर्माकोल की सामग्री को जब्त करते अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पॉलिथीन की थैलियों और थर्माकोल से बने कप, गिलास आदि के उपयोग पर रोक लगाने संबंधी हाईकोर्ट के आदेश के बाद शुक्रवार को नगरपालिका ने नगर क्षेत्र में व्यापक चेकिंग अभियान चलाया और इस तरह की सामग्री रखने वाले 15 लोगों का चालान काटा। उनसे 4300 रुपए जुर्माना भी वसूला गया।
विज्ञापन
नगरपालिका के ईओ खीमानंद जोशी के नेतृत्व में शुक्रवार को सिमलगैर, गांधी चौक, सिल्थाम बाजार में चेकिंग अभियान चला। कई व्यापारी अब भी पॉलिथीन की थैलियों एवं थर्माकोल के गिलास और प्लेट की बिक्री कर रहे हैं। इन बाजारों में 15 व्यापारियों के पास यह सामग्री मिली। ईओ ने बताया कि पहले दिन की चेकिंग में 4.5 किलो पॉलिथीन की थैलियां और 6.5 किलो थर्माकोल के गिलास, प्लेट जब्त किए गए, जिन व्यापारियों के पास यह सामग्री मिली, उनसे मौके पर ही जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन
अभियान में पालिका कर्मचारी महेश पाठक, सचिन कुमार, गौरव अग्रवाल, पुलिसकर्मी पंकज पंगरिया, घनश्याम आदि थे। बता दें कि हर तीसरे दिन यह चेकिंग अभियान चलेगा। यदि दोबारा किसी के पास पॉलिथीन या थर्माकोल से बनी सामग्री मिलेगी तो उससे पांच हजार रुपए जुर्माना वसूला जाएगा।
विज्ञापन
प्लास्टिक से बनी प्रचार सामग्री पर रोक
प्लास्टिक से बनी प्रचार सामग्री पर इस बार भी रोक रहेगी। चुनाव आयोग इस तरह की सामग्री पर पहले ही प्रतिबंध लगा चुका है। अब निर्वाचन कार्यालय चेकिंग के दौरान यह भी देखेगा कि कहीं पर प्लास्टिक से बनी चुनाव सामग्री तो नहीं लगी है। उड़नदस्ता और निगरानी टीम को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।