{"_id":"5d7e73ca8ebc3e01656e83b5","slug":"15-crores-received-for-completion-of-base-hospital-work-pithoragarh-news-hld3568026172","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेस अस्पताल का काम पूरा करने के लिए मिले 15 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेस अस्पताल का काम पूरा करने के लिए मिले 15 करोड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत दिवंगत वित्त मंत्री प्रकाश पंत द्वारा शुरू किए गए प्रोजेक्टों को आगे बढ़ाने के लिए लगातार आवश्यक कदम उठा रहे हैं। इसी क्रम में शासन ने निर्माणाधीन बेस अस्पताल के अवशेष कार्यों को पूरा करने के लिए 15 करोड़ रुपये की धनराशि अवमुक्त की है। बेस अस्पताल के निर्माण में अब तक 19 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च हो चुकी है।
बीते 13 सितंबर को अपर सचिव उत्तराखंड शासन अमरेंद्र सिंह चौहान के हस्ताक्षरों से जारी शासनादेश में बेस अस्पताल के लिए 15 करोड़ रुपये की धनराशि अवमुक्त करने की जानकारी दी गई है। कहा गया है कि राज्यपाल ने उक्त धनराशि व्यय करने की अनुमति प्रदान की है। अपर सचिव ने महानिदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को भेजे शासनादेश में अवमुक्त धनराशि को समयबद्ध तरीके से व्यय करने के निर्देश दिए हैं। प्रत्येक माह की वित्तीय और भौतिक प्रगति की रिपोर्ट से शासन को अवगत कराने के निर्देश दिए हैं।
दिवंगत कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत के भाई वरिष्ठ भाजपा नेता भूपेश पंत ने बताया कि उन्होंने विगत दिनों बेस अस्पताल के अवशेष कार्यों के लिए रकम अवमुक्त कराने का मामला देहरादून में मुख्यमंत्री के सामने उठाया था। मुख्यमंत्री ने एक सप्ताह के भीतर बेस अस्पताल के लिए 15 करोड़ रुपये अवमुक्त करा दिए हैं। थरकोट झील के लिए भी 33 करोड़ रुपये से अधिक की रकम अवमुक्त कराई है। इसके लिए वह मुख्यमंत्री के साथ ही उनके ओएसडी ऊर्बादत्त भट्ट के आभारी हैं। भाजपा नेता ने कहा कि कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत द्वारा प्रारंभ किए गए कार्यों को अमली जामा पहनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
विज्ञापन
ओखलखोला मोटर मार्ग पर डामरीकरण के लिए 90.31 लाख स्वीकृत
पिथौरागढ़। शासन ने पिथौरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के बड़ाबे से जगदंबा मंदिर-ओड़-ओखलखोला सड़क पर डामरीकरण के लिए 90.31 लाख रुपये स्वीकृत कर दिए हैं। उत्तराखंड शासन के संयुक्त सचिव एसएस टोलिया के हस्ताक्षरों से 13 सितंबर को जारी शासनादेश में ओखलखोला सड़क पर डामरीकरण की द्वितीय चरण की प्रशासकीय और वित्तीय व्यय की स्वीकृति की जानकारी दी गई है। भाजपा के वरिष्ठ नेता भूपेश पंत ने कहा है कि डामरीकरण का प्रस्ताव कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत के समय से शासन में लंबित था। मुख्यमंत्री ने इस सड़क पर डामरीकरण के लिए धनराशि स्वीकृत करा दी है, इसके लिए वह उनके आभारी हैं।