{"_id":"6a5d09340b7642f91106af20","slug":"15-cases-were-settled-in-the-lok-adalat-pithoragarh-news-c-229-1-alm1014-141894-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: लोक अदालत में 15 मामलों का हुआ निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: लोक अदालत में 15 मामलों का हुआ निस्तारण
Sun, 19 Jul 2026 10:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 19 Jul 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। जिला न्यायालय सहित जनपद के अन्य न्यायालयों में शनिवार को विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस दौरान न्यायालयों में लंबित चेक बाउंस से संबंधित 15 मामलों का आपसी सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण किया गया। मामलों का निस्तारण कर कुल 30.14 लाख रुपये का समझौता किया गया।
जिला जज अनुज कुमार संगल के मार्गदर्शन में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया। सिविल जज (जूनियर डिवीजन) चंपावत विशाल गोयल की अध्यक्षता में गठित प्रथम पीठ और सिविल जज (जूनियर डिवीजन) टनकपुर रुचिका नरोला की अध्यक्षता में गठित द्वितीय पीठ ने मामलों की सुनवाई की।
इस दौरान चेक बाउंस से जुड़े 15 मामलों का आपसी सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण किया गया। इन मामलों में कुल 30.14 लाख रुपये की समझौता राशि तय हुई। विशेष लोक अदालत के माध्यम से पक्षकारों को त्वरित व सुलभ न्याय उपलब्ध कराने के साथ लंबित मामलों का निपटारा किया गया।