फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   1428 bottles of liquor recovered in Pithoragarh

पिथौरागढ़ में 1428 बोतल शराब बरामद

Sat, 16 Mar 2019 10:51 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़।
ब्यूरो/ अमर उजाला , पिथौरागढ़। Published by: kamlesh kamlesh Updated Sat, 16 Mar 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
1428 bottles of liquor recovered in Pithoragarh
अस्कोट में पुलिस टीम के साथअवैध शराब की तस्करी में पकड़े गए आरोपी । - फोटो : पिथौरागढ़
 सीमांत जिले में अवैध शराब की धरपकड़ के लिए चलाए गए अभियान में पुलिस और एसओजी को बड़ी कामयाबी मिली है। टीम ने अलग-अलग जगहों पर शराब के 1428 बोतल और 480 पव्वे बरामद किए हैं। दो वाहनों को सीज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक आरसी राजगुरु ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अवैध मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी की रोकथाम के लिए एसओजी, थाना पुलिस को निर्देशित किया है। टीम ने अस्कोट थाना अंतर्गत बैड़ा से एक पिकअप वाहन  (यूके 05सीए 1283) से 80 पेटी (960 बोतल) अंग्रेजी शराब के साथ प्रेम सिंह (28) निवासी गोल्फा, बंगापानी, लवराज सिंह (22) निवासी टांगा, बंगापानी को गिरफ्तार किया। अस्कोट थाना क्षेत्र में ही दूसरे मामले में सियाज मारुती कार (यूके 05 सी 2287) से 30 पेटी (360 बोतल) अंग्रेजी शराब के साथ नरेंद्र सिंह निवासी सिरतोला, तहसील बंगापानी को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


तीनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कराया गया है। नरेंद्र सिंह पूर्व में हरियाणा ब्रांड की शराब तस्करी में भी पकड़ा गया था। उधर, बेड़ीनाग में शनिवार सुबह पुलिस ने अभियान चलाकर योगेश पांडेय निवासी नया बाजार के कब्जे से 10 पेटी देसी शराब (480 पव्वे) बरामद किए। इधर पिथौरागढ़ में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने थरकोट जाने वाली रोड से विरेंद्र सिंह और देवेंद्र सिंह की दुकान से नौ पेटी बियर, अंग्रेजी और देसी शराब बरामद की।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेकिंग के दौरान दोनों पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े। दोनों आरोपित फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध 60 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत किया है। टीम में एसओजी प्रभारी प्रकाश मेहरा, एसओ अस्कोट आसिफ खान, ओगला चौकी प्रभारी प्रकाश पांडेय,अनिल मर्तोलिया, मनमोहन भंडारी, सत्येंद्र सुयाल, संजीत राणा, प्रहलाद महर, राजेंद्र गोस्वामी, बेड़ीनाग के एसआई विजय नेगी, सुनील सुतेड़ी, अमित कुमार, प्रभारी कोतवाल पिथौरागढ़प्रताप सिंह नेगी, एसआई प्रियांशु जोशी आदि मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed