{"_id":"5cc7319fbdec2207066c8a3e","slug":"141556558239-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संस्कृत परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्रा हुए सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संस्कृत परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्रा हुए सम्मानित
विज्ञापन
पिथौरागढ़। ग्रीन वैली पब्लिक स्कूल में संस्कृत ज्ञान परीक्षा में जिला स्तर पर प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया। संस्कृत ज्ञान परीक्षा में सातवीं कक्षा के अक्षित सिंह बोरा एवं पुष्पेश पांडेय, दसवीं कक्षा की साक्षी खर्कवाल प्रथम रहे।
सातवीं कक्षा के गणेश सिंह एवं मनोज कठायत और 12वीं कक्षा की सुनीता महर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इन सभी छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रबंधक मनोज कुमार जोशी ने सभी छात्रोें को शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि विद्यालय में पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भी समान रूप से प्रतिभाग करना ही बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक होता है। इस अवसर पर सभी शिक्षक और छात्र-छात्राएं मौजूद थे।