{"_id":"5c699237bdec2256646abd5a","slug":"141550422583-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ में नहीं हो पा रहा कूड़ा निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ में नहीं हो पा रहा कूड़ा निस्तारण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। नैनीपातल में कूड़ा डालने का विरोध करने से नगर में कई जगहों पर कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। कूड़े से लदे दो पिकअप और एक कंटेनर पालिका के पास ही खड़ा है। जहां-तहां कूड़ा पसरा होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पालिकाध्यक्ष का कहना है कि शीघ्र ही कूड़ा निस्तारण कर दिया जाएगा।
पिछले दिनों नैनीपातल स्थित कूड़ाघर में आग लगने के बाद से आसपास के ग्रामीणों ने वहां कूड़ा डालने का विरोध किया था। उस समय जैसे-तैसे पालिका प्रशासन ने स्थिति संभाल ली। फिर से ग्रामीण वहां कूड़ा डालने का विरोध करने लगे हैं। इससे नगर का कूड़ा फेंकने की समस्या खड़ी हो गई है।
दो दिन से कूड़े से लदे वाहन पालिका के पास खड़े हैं। पालिकाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत का कहना है कि सभी क्षेत्रों के लोग नगर में रहते हैं। कूड़ा निस्तारण की जिम्मेदारी सभी की है। कहा कि पिछले 30 वर्ष से नैनीपातल में कूड़ा डाला जा रहा है। वर्तमान में अन्य जगहों पर भी कूड़ा निस्तारण के लिए जगह तलाशी जा रही है। उन्होंने बताया कि नैनीपातल के ग्रामीणों से वार्ता की जा रही है। शीघ्र ही कूड़े का निस्तारण कर लिया जाएगा। इधर नगर के कई हिस्सों में कूड़ा डंप होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।