फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   कृषि वैज्ञानिक देंगे उन्नतशील खेती की जानकारी

कृषि वैज्ञानिक देंगे उन्नतशील खेती की जानकारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Feb 2019 11:16 PM IST
विज्ञापन
कृषि वैज्ञानिक देंगे उन्नतशील खेती की जानकारी
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय के देव सिंह मैदान में 17 और 18 फरवरी को किसान मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले की तैयारियों के संबंध में जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदांडे की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। मेले को सफल बनाने के लिए विभागवार समीक्षा की गई।
विज्ञापन


डीएम डॉ. जोगदांडे ने कहा कि किसानों को मेले का अधिकाधिक लाभ दिलाने के लिए इसका व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। साथ ही जनपद के बाहर से विभिन्न विषय विशेषज्ञों, कृषि वैज्ञानिकों को इसमें आमंत्रित कर किसानों को उन्नतशील खेती की जानकारी दी जाए।
विज्ञापन


मुख्य विकास अधिकारी वंदना ने बताया कि किसान मेले का उद्देश्य उनकी आय को दोगुना करने के लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए उन्हें ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि, पशुपालन, औद्यानिकी क्षेत में बेहतर आर्थिक लाभ मुहैया कराना है। मेले में किसानों को मछली, बकरी-कुक्कुट पालन, विपणन, पैकेजिंग, मशरूम उत्पादन से संबंधी जानकारियां उपलब्ध कराई जाएंगी। बैठक में एडीएम आरडी पालीवाल, मुख्य कृषि अधिकारी अमरेंद्र चौधरी, मुख्य उद्यान अधिकारी डॉ. मीनाक्षी जोशी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी विद्यासागर कापड़ी, आईएलएसपी के परियोजना प्रबंधक कुलदीप बिष्ट मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed