फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   नए वार्डों में चकाचक होगी सफाई व्यवस्था

नए वार्डों में चकाचक होगी सफाई व्यवस्था

Thu, 22 Nov 2018 10:52 PM IST
Updated Thu, 22 Nov 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
नए वार्डों में चकाचक होगी सफाई व्यवस्था
पिथौरागढ़। नगरपालिका में नए बोर्ड के गठन के साथ ही सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है। रई पुल से बस्ते तक विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही नगर में जहां-तहां बिखरे कूड़े को भी हटाया जा रहा है। पालिका प्रशासन ने सफाई कर्मियों को काम में लापरवाही नहीं बरतने के सख्त निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


पालिका में पहले 15 वार्ड थे। परिसीमन के बाद अब वार्डों की संख्या 20 हो गई है। पालिका में इस बार धनौड़ा, नेड़ा, बस्ते, दौला, ऐंचोली, सिकड़ानी को भी शामिल किया गया है। इन गांवों में अब तक लोग नालियां, सफाई, पथ प्रकाश व्यवस्था आदि के लिए तरस रहे हैं। पालिका के अधिशासी अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि नए वार्डों में सफाई कर्मियों की टीम तैयार की जा रही है।
विज्ञापन


कूड़ा निस्तारण और पथ प्रकाश के लिए स्थल चिन्हित कर लिए गए हैं। साथ ही पालिका की ओर से अब मोहल्लों में एलईडी बल्ब लगाए जाएंगे। नए बोर्ड के गठन के बाद एक हजार से अधिक एलईडी बल्बों के लिए टेंडर प्रक्रिया जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुस्तक दान अभियान पांच दिसंबर से
पिथौरागढ़। नगरपालिका की ओर से पांच दिसंबर से पुस्तक दान अभियान का दूसरा चरण शुरू किया जाएगा। इसमें लोगों से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए पुस्तकों को दान करने का अनुरोध किया जाएगा। ईओ दीपक कुमार ने बताया कि पहले चरण में पालिका को 64 हजार रुपये मूल्य की पुस्तकें मिली हैं। इन पुस्तकों को पालिका के हॉल संख्या दो में रखा गया है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे छात्र-छात्राओं को ईओ खुद सुबह के समय पढ़ाई करा रहे हैं। इसके अलावा एसपी आरसी राजगुरु, सीओ शेखर सुयाल और अन्य अधिकारी भी बच्चों को कॅरियर संबंधी टिप्स दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed