फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   मतदान से वंचित रह सकते हैं चुनाव ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी

मतदान से वंचित रह सकते हैं चुनाव ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी

Tue, 13 Nov 2018 10:49 PM IST
Updated Tue, 13 Nov 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
मतदान से वंचित रह सकते हैं चुनाव ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी
पिथौरागढ़। निकाय चुनाव में ड्यूटी देने वाले मतदान कार्मिकों को पोस्टल बैलेट नहीं मिले हैं। इस कारण चुनाव ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी मतदान से वंचित रह सकते हैं। हालांकि जिला निर्वाचन अधिकारी सी रविशंकर ने इस संबंध में आयोग से वार्ता करने की बात कही गई है।
विज्ञापन


पिथौरागढ़ जिले की पांचों निकाय पिथौरागढ़, डीडीहाट, धारचूला, बेड़ीनाग, गंगोलीहाट में लगभग 950 से अधिक कर्मचारी चुनाव ड्यूटी में तैनात रहेंगे। इन कर्मचारियों को पोस्टल बैलेट की सुविधा मिलती है। इसमें कर्मचारी अपने वोट का उपयोग करने के बाद ड्यूटी के लिए रवाना होते है, जबकि इन निकाय चुुनाव में ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों के मतदान की कोई व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन


इससे चुनाव ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों में नाराजगी है। इधर, जिला निर्वाचन अधिकारी सी रविशंकर ने बताया कि चुनाव ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को पोस्टल बैलेट के लिए मतदान से सात दिन पहले अपने-अपने क्षेत्र के रिटर्निंग अफसर के समक्ष आवेदन करना होता है, लेकिन एक भी कर्मचारी ने पोस्टल बैलेट की मांग नहीं की। चुनाव ड्यूटी पर लगे कर्मचारी मताधिकार का प्रयोग कर सकें, इसको देेखते हुए आयोग से बातचीत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed