{"_id":"5ba7c738867a557fe05990e4","slug":"141537722168-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीडीहाट जिले के आंदोलन में पूर्व सैनिक भी कूदे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीडीहाट जिले के आंदोलन में पूर्व सैनिक भी कूदे
Updated Sun, 23 Sep 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। जिला बनाने की मांग को लेकर वर्किंग कमेटी का आंदोलन रामलीला मैदान में 17वें दिन भी जारी रहा। रविवार को पूर्व सैनिकों ने धरना दिया। उन्होंने कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं हो जाती, वह आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगे।
पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष विक्रम भाटिया के नेतृत्व में करीब दो दर्जन पूर्व सैनिकों ने जिले की मांग को लेकर धरना दिया। भाटिया ने कहा कि वर्ष 1962 से जिले की मांग को लेकर आवाज उठाई जा रही है। पूर्व में बनी कमेटी से सुरक्षा की दृष्टि से डीडाहाट जिले को बेहद उपयुक्त बताया, लेकिन राजनीतिक कारणों से अब तक इसे जिला नहीं बनाया गया है।
उन्होंने कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो वह परिवार के साथ आंदोलन में कूदेंगे। इस दौरान सूबेदार गोपाल सिंह पंवार, मोहन मेहर, नारायण सिंह जिमवाल, नंदन सिंह चुफाल, डिगर सिंह बोरा, गोविंद लाल साह, पूरन सिंह खड़ायत, प्रेम सिंह, बलवंत सिंह, करन टोलिया, लवि कफलिया, बासु रावत आदि थे।