{"_id":"5b648eba4f1c1b6f548b838e","slug":"141533316794-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खतरे के निशान के फिर करीब पहुंची काली नदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खतरे के निशान के फिर करीब पहुंची काली नदी
Updated Fri, 03 Aug 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में लगातार हो रही बारिश से लोगों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। आपदा प्रभावित क्षेत्रों में लोग अब तक डरे हैं। पिछले 24 घंटों में मुनस्यारी और डीडीहाट में खूब बारिश हुई है। इससे काली नदी एक बार फिर उफान पर आ गई है। प्रशासन ने नदी किनारे रहने वालों को अलर्ट करते हुए तट पर नहीं जाने की सलाह दी है।
जिले के अधिकतर क्षेत्रों में बारिश हो रही है। मुनस्यारी में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। इससे नदियां एक बार फिर से उफान पर बहने लगी हैं। बृहस्पतिवार को काली नदी का जल स्तर 888.70 मीटर पर था, जो शुक्रवार को बढ़कर 888.90 मीटर पर पहुंच गया है। इसका खतरे का स्तर 890 मीटर पर है। आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जल स्तर बढ़ने से अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही बढ़ते जल स्तर पर नजर रखी जा रही है।
गोरी नदी जौलजीबी में 605.20 मीटर पर बह रही है। इसका खतरे का निशान 607.80 मीटर है। पिछले 24 घंटे में बेड़ीनाग में 3.8, डीडीहाट में 30, धारचूला में 6.4 और मुनस्यारी में 64 एमएम बारिश हुई। शुक्रवार को पिथौरागढ़ एवं आसपास के क्षेत्रों में सुबह से हल्की धूप खिली। दोपहर में बूंदाबांदी से मौसम सुहावना हो गया।