{"_id":"5b5e00fa4f1c1b66428b4ab2","slug":"141532887290-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंतगांव में मंदिर के ऊपर गिरा मलबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंतगांव में मंदिर के ऊपर गिरा मलबा
Updated Sun, 29 Jul 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। डीडीहाट तहसील के नरेत ग्राम पंचायत के पंतगांव में भूस्खलन से वैष्णवी देवी का मंदिर और गुफा ध्वस्त हो गई है। मंदिर के धर्मशाला को खतरा उत्पन्न हो गया है।
रविवार सुबह पहाड़ी दरकने से मलबा मंदिर के ऊपर आ गिरा। मंदिर के पास ही स्थित धर्मशाला में मलबा पट गया। मंदिर के साथ ही धर्मशाला का नुकसान हुआ है।
मंदिर के पास में बनी धर्मशाला में दरार आ गई है। रोकथाम के उपाय नहीं हुए तो धर्मशाला भी क्षतिग्रस्त हो सकती है। मंदिर के पुजारी पूरन चंद्र अवस्थी ने बताया कि मंदिर पंतगांव-ओगला मोटर मार्ग के किनारे था। भूस्खलन से सड़क को भी क्षति पहुंची है। मलबा गिरने से सड़क में यातायात भी बाधित हो गया है। उन्होंने मंदिर और गुफा की मरम्मत और धर्मशाला के सुरक्षा के उपाय करने की मांग प्रशासन से की है।