{"_id":"5adf64234f1c1b54098b6385","slug":"141524589603-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूनाकोट-जाखपंत सड़क की हालत खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूनाकोट-जाखपंत सड़क की हालत खराब
Updated Tue, 24 Apr 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। मूनाकोट से जाखपंत को जोड़ने वाली सड़क की हालत बहुत खराब है। सड़क पर 15 वर्षों से डामर नहीं किया गया है। सड़क पर बने गड्ढे कभी भी दुर्घटना का कारण बन सकते हैं।
मूनाकोट से जाखपंत सहित सिरकुच, बर्तियाकोट महर, बर्तियाकोट, च्योड़ीगाड़, मनकोट, कटियानी गांवों को जोड़ने के लिए बनी आठ किमी लंबी सड़क की हालत बहुत खराब हो चुकी है। वर्ष 2001 में ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए अपनी नाप जमीन दी, लेकिन ग्रामीणों को अब तक जमीन का मुआवजा नहीं दिया गया है। 15 वर्ष पहले सड़क पर किया गया डामर अब पूरी तरह उखड़ चुका है। इन गांवों के लोग सड़क के सुधारीकरण के लिए कई बार जिला मुख्यालय आकर प्रदर्शन भी कर चुके है।
प्रदर्शन के बाद लोनिवि द्वारा मिट्टी डालकर सड़क के गड्ढे जरूर भर दिए जाते हैं, लेकिन सड़क पर बारिश के बाद पानी भरने से कई गाड़ियां फिसल चुकी है। सड़क पर बने स्क्रबर टूट चुके हैं। गांव के लोगों का कहना है कि सड़क पर डामर नहीं हुआ तो जिला मुख्यालय में आंदोलन किया जाएगा। उधर, लोनिवि के अधिशासी अभियंता नवीन जोशी का कहना है कि मूनाकोट से सिरकुच तक हॉटमिक्स की स्वीकृति मिल चुकी है। ठेकेदार के साथ अनुबंध भी हो गया है। अगले महीने से काम शुरू हो जाएगा।