{"_id":"5ac7abc84f1c1b9a618b5bcc","slug":"141523035080-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंधेरे में कट रही कई गांव वालों की रातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंधेरे में कट रही कई गांव वालों की रातें
Updated Fri, 06 Apr 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अस्कोट (पिथौरागढ़)। यहां के कई गांवों की बड़ी आबादी की रातें अंधेरे में कट रही हैं। बीते तीन दिनों से शाम को थोड़ा सा मौसम खराब होने पर बत्ती गुल हो जा रही है। इससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि लखती, अजेड़ा, बंदरलीमा, हसीला, जौरासी, नंदकुली, लीमा भाट, खोली, जमतर, बजानी, जुरलेख, ढूंलागांव, तोली आदि गांवों में बीते तीन दिनों से शाम होते ही बिजली गायब हो जाती है। इस वजह से उनकी रात अंधेरे में कट रही है। उन्होंने बताया कि विभाग को कई बार समस्या से अवगत करा दिया गया है। बावजूद इसके विभाग ग्रामीणों की समस्या को अनसुना कर रहा है। प्रधान कुंती देवी, पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष मोहन सिंह नेगी, राजेंद्र खोलिया, खड़क सिंह नेगी, देब सिंह ने समस्या का शीघ्र समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
अस्कोट के इन इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित होने की जानकारी नहीं है। कनिष्ठ अभियंता को मौके पर लाइन चेकिंग के लिए मौके पर भेजा जा रहा है। समस्या जल्द दूर होगी। -गिरीश चंद्र पांडेय, एसडीओ, वितरण खंड।