{"_id":"5a9ecc7d4f1c1baa1b8baf81","slug":"141520356477-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भालू ने महिला को जख्मी किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भालू ने महिला को जख्मी किया
Updated Tue, 06 Mar 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैतड़ी/झूलाघाट (पिथौरागढ़)। नेपाल के बैतड़ी जिले में भालू के हमले में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। महिला की हालत बिगड़ने पर उसे धनगड़ी अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
भारतीय सीमा से लगे नेपाल के बैतड़ी जिले की दशरथचंद नगरपालिका वार्ड संख्या 4 के खोली गांव की शारदा पांडेय (55) मंगलवार सुबह 11 बजे नजदीक के जंगल में बकरियां चराने गई थी। तभी पीछे से भालू ने उस पर आक्रमण कर दिया। भालू ने महिला के गले, हाथ और पैर में गंभीर जख्म कर दिए।
जख्मी महिला को बैतड़ी के जिला अस्पताल में लाया गया। जिला प्रहरी कार्यालय बैतड़ी से जानकारी मिली है कि महिला की हालत बिगड़ने पर उसे एंबुलेंस से हायर सेंटर धनगड़ी रेफर कर दिया गया है।