फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   डीईओ बेसिक पर एकतरफा कार्यवाही का आरोप

डीईओ बेसिक पर एकतरफा कार्यवाही का आरोप

Sat, 24 Feb 2018 11:08 PM IST
Updated Sat, 24 Feb 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
डीईओ बेसिक पर एकतरफा कार्यवाही का आरोप
पिथौरागढ़। विण के प्रभारी बीईओ के स्पष्टीकरण मामले में नया मोड़ आ गया है। बीईओ ने डीईओ बेसिक की कार्यवाही को एकतरफा बताया है।
विज्ञापन


स्पष्टीकरण जारी होने के बाद प्रभारी बीईओ गणेश सिंह ज्याला ने इसे उत्पीड़न बताया है। उन्होंने डीईओ के डीओ लेटर जारी करने और जारी नोटिस अब तक न मिलने पर सवाल उठाया है। साथ ही बैठक में न आने पर बचाव करते हुए उन्होंने कहा कि उस वक्त वह जगतड़ी विद्यालय भवन के निरीक्षण में थे।

डीएम के भेजने पर निरीक्षण में गए थे। उन्होंने बैठक में अपने प्रतिनिधि को भेजा था। एक बजे वापस लौटे तो बैठक खत्म हो चुकी थी। बैठक में दो अन्य उप शिक्षा अधिकारी भी नहीं आए थे। इसके बावजूद उन्हें ही नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन


नियमानुसार नोटिस रजिस्टर्ड डाक से दिया जाना चाहिए। अब तक नोटिस नहीं मिला है, जबकि जिलाध्यक्ष कथित नोटिस सोशल मीडिया पर प्रसारित कर रहे हैं। सीईओ को पूरे प्रकरण की जानकारी दी है। -गणेश सिंह ज्याला, प्रभारी बीईओ
विज्ञापन
विज्ञापन


नियमानुसार कार्यवाही की है। शिक्षा अधिकारी को इस संबंध में नोटिस जारी कर दिया है। अब तक स्पष्टीकरण नहीं मिला है। उत्पीड़न का आरोप बेबुनियाद है। पक्ष मिलने के बाद अगली कार्यवाही की जाएगी। -शौकत अली, डीईओ, बेसिक


इस प्रकरण में अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। पहले पूरे मामले की सुनवाई की जाएगी। इसके बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचा जा सकता है। नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। -वीपी सिमल्टी, सीईओ, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed