{"_id":"5a6f5a7a4f1c1b8f268b6fbe","slug":"141517247098-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेहतर काम करने वाले लोगों को सम्मानित करतें हैं जुगल दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेहतर काम करने वाले लोगों को सम्मानित करतें हैं जुगल दा
Updated Mon, 29 Jan 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। समाज में कई तरह के सकारात्मक सोच के लोग होते हैं, किसी को बेहतर काम करने का शौक होता है, किसी को दूसरों की मदद करने में आनंद आता है। इन्हीं में एक हैं पिथौरागढ़ नगर के समाजसेवी जुगल किशोर पांडे (जुगल दा)। जुगल दा को बेहतर काम करने वाले लोगों का सम्मान करने में सुकून मिलता है। पांडे दो साल के भीतर बेहतर उपलब्धि हासिल करने वाले सौ से अधिक लोगों को सम्मानित कर चुके हैं।
पांडे पिछले दो साल से समाज, क्षेत्र, देश के लिए बेहतर करने वालों का सम्मान कर रहे हैं। सामाजिक क्षेत्र में योगदान देने वाले लोगों को समारोह पूर्वक सम्मानित करते हैं। जुगल दा छह बार के एवरेस्ट विजेता पद्मश्री लवराज सिंह धर्मशक्तू, प्रसिद्ध न्यूरो सर्जन डॉ. महेश शर्मा, अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर कमला बिष्ट, पिथौरागढ़ के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. राजेंद्र खर्कवाल, डॉ. निर्मल पुनेठा, साहित्यकार, इतिहासकार स्वर्गीय डा राम सिंह, महान सर्वेयर पंडित नैन सिंह रावत के परपोते कवींद्र रावत, प्रसिद्ध गीतकार, संगीतकार शेर सिंह रावत शेरदा, कुष्ठ रोग विशेषज्ञ डॉ. गुरुकुलानंद सरस्वती कच्चाहारी समेत कई लोगों को सम्मानित कर चुके हैं। जुगल दा का कहना है कि समाज, क्षेत्र, राज्य, देश के लिए उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को सम्मान मिलना ही चाहिए। इससे लोगों को उनके बारे में जानने का मौके मिलता है। जुगल दा बताते हैं कि इस काम में उनको आशीष सौन, गौरव बिष्ट, तपन रावत, अनिल माहरा, अनिल रौतेला, दिनेश कापड़ी, प्रकाश जोशी, रेखा जोशी, मनीष चौधरी, डॉ. विपिन जोशी का सहयोग मिलता है।