{"_id":"5a60d7424f1c1b1d368b52c5","slug":"141516296002-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीसी कैडेटों ने बंदूक चलाना सीखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनसीसी कैडेटों ने बंदूक चलाना सीखा
Updated Thu, 18 Jan 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। एनसीसी की 80 यूके बटालियन के तत्वावधान में यहां चल रहे वार्षिक प्रशिक्षण के दौरान बृहस्पतिवार को कैडेटों ने बंदूक चलाने का अभ्यास किया। इसके अलावा कैडेटों ने 130 पर्यावरण बटालियन की ओर से तैयार नर्सरी को भी देखा। चार्ली कंपनी के कैडेटों को तीन प्लाटून में बांटकर विभिन्न गतिविधियां कराई गई।
एनसीसी के कमांडेंट कर्नल पराग पांडे ने फायरिंग रेंज का निरीक्षण किया और कैडेटों को आवश्यक हिदायतें दी। कहा कि बंदूक से फायर करते समय शरीर का संतुलन बनाए रखना चाहिए। दूसरी तरफ ब्राबो, डेल्टा और एल्फा कंपनी के कैडेटों ने मानव शरीर की बनावट, उसके कार्य, सामाजिक कल्याण में युवाओं का योगदान, नागरिकों के उत्तरदायित्व, पर्वतारोहण, सामान्य प्रशासन का ढांचा आदि विषयों की विस्तार से जानकारी हासिल की।
प्रशिक्षण के दौरान एनसीसी की प्रशासनिक अधिकारी मेजर आरती तिवारी, डीके बेरी, प्रवीण रावल, सतीश जोशी, कुसुम जोशी, चार्ली कंपनी के कमांडर बीआर कोहली, रामलाल सागर, नारायण विश्वकर्मा आदि अधिकारी मौजूद रहे।