{"_id":"5a5e323d4f1c1ba3268b4b14","slug":"141516122685-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीबीपी ने बस्तड़ी वालों के लिए चिकित्सा शिविर लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीबीपी ने बस्तड़ी वालों के लिए चिकित्सा शिविर लगाया
Updated Tue, 16 Jan 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। भारत तिब्बत सीमा पुलिस ने आपदा प्रभावित क्षेत्र बस्तड़ी गांव के लोगों के लिए चिकित्सा शिविर लगाया। उन्होंने कई लोगों का इलाज किया और मुफ्त दवाएं बांटी। बस्तड़ी के मूल गांव में अब कोई नहीं रहता। गांव के लोगों ने अब सिंघाली कस्बे के पास नए मकान बना लिए हैं। सभी परिवार इन मकानों में ही रहते हैं। आईटीबीपी ने हाटथर्प गांव में भी चिकित्सा शिविर लगाया।
आईटीबीपी सातवीं वाहिनी के सेनानी महेंद्र प्रताप ने बताया कि सिविक एक्शन प्लान के तहत यह चिकित्सा शिविर लगाए गए। उन्होंने कहा कि बस्तड़ी के आपदा प्रभावितों को समय-समय पर चिकित्सा सुविधा देने की जरूरत है। आईटीबीपी कोशिश करेगी कि लोगों को सुविधा मिलती रहे।
बस्तड़ी और हाटथर्प में लगाए गए शिविरों में डॉ. शशांक शंकर एवं पशु चिकित्साधिकारी डॉ. दीपोक गोगई ने लोगों और पशुओं का इलाज किया। दोनों गांवों में कुल 120 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और मुफ्त दवाइयां बांटी गई।