फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   भावना का स्पोर्ट्स कॉलेज दून के लिए चयन

भावना का स्पोर्ट्स कॉलेज दून के लिए चयन

Thu, 07 Dec 2017 11:14 PM IST
Updated Thu, 07 Dec 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
भावना का स्पोर्ट्स कॉलेज दून के लिए चयन
थल (पिथौरागढ़)। राजकीय इंटर कॉलेज पांखू की छात्रा भावना बिष्ट का चयन महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून के लिए हुआ है। छात्रा का चयन ओएनजीसी की ओर से हिमालय के हीरो की खोज अभियान के तहत किया गया है।
विज्ञापन


भावना को स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून में दो साल का निशुल्क एथलेटिक्स प्रशिक्षण दिया जाएगा। भावना के चयन पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य भगवान सिंह कठायत ने बताया कि ओएनजीसी की ओर से जून 2017 में पिथौरागढ़ में आयोजित अंडर 17 वर्ग की जिला स्तरीय दौड़ और जुलाई 2017 में देहरादून में आयोजित राज्य स्तरीय टैलेंट हंट प्रतियोगिता की 1500 मीटर दौड़ में भावना ने पहला स्थान प्राप्त किया था।
विज्ञापन


इसी आधार पर छात्रा का चयन किया गया है। भावना के चयन पर विधायक मीना गंगोला, बेड़ीनाग क्षेत्र प्रमुख रेखा भंडारी, पांखू एथलेटिक्स के कोच प्रवीण कार्की, जिला क्रीड़ा अधिकारी संजीव पौरी आदि ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed