फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   ममता पंत एनसीसी की लेफ्टिनेंट बनी

ममता पंत एनसीसी की लेफ्टिनेंट बनी

Wed, 15 Nov 2017 10:47 PM IST
Updated Wed, 15 Nov 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
ममता पंत एनसीसी की लेफ्टिनेंट बनी
पिथौरागढ़। एनसीसी आफीसर्स प्रशिक्षण अकादमी ग्वालियर में तीन महीने तक चले कठिन प्रशिक्षण को पास कर डॉ. ममता पंत एनसीसी की लेफ्टिनेंट बन गई हैं। पासिंग आउट परेड 11 नवंबर को ग्वालियर में हुई। इस गौरवशाली क्षण का गवाह बनने के लिए डॉ. ममता के पति राजेंद्र पंत और उनके बच्चे भी शामिल हुए। मूल रूप से मुवानी के पास कमतोली गांव निवासी डॉ. ममता इस समय अल्मोड़ा कॉलेज में हिंदी की प्राध्यापक हैं। उनके पिता बीडी जोशी धारचूला के पूर्व क्षेत्र प्रमुख रहे हैं।
विज्ञापन


ममता की इच्छा बचपन से ही सेना में शामिल होने की थी। इसके लिए उन्होंने कॉलेज में प्राध्यापक बनने के बाद एनसीसी का दायित्व संभाल लिया। एनसीसी की तरफ से हर साल लेफ्टिनेंट पद के लिए गहन प्रशिक्षण दिया जाता है। पासिंग आउट परेड के समय भारतीय सेना के ब्रिगेडियर एसएन स्माइल मौजूद रहे। बताया गया कि देश भर की कुल 91 लड़कियों ने इस कठिन प्रशिक्षण में हिस्सा लिया। प्रशिक्षण के दौरान सेना की सारी गतिविधियों की जानकारी दी जाती है। डॉ. ममता ने बताया कि वह एनसीसी के अगले कमीशन की भी तैयारी कर रही हैं।
विज्ञापन


विद्यार्थी जीवन से ही खेल और साहसिक खेलों में रुचि रखने वाली ममता का कहना है कि उनके जीवन की उपलब्धि का एक पड़ाव पूरा हो गया है। अभी आगे कठिन मेहनत के बल पर मंजिल प्राप्त करेंगी। उन्होंने कहा कि पहाड़ की बेटियों के पास आगे बढ़ने के कई मौके हैं। यदि वह मेहनत और लगन से काम करें तो मंजिल जरूर मिलती है। ममता के लेफ्टिनेंट बनने पर उनके गांव मुवानी और मायके धारचूला में खुशी की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed