फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   1.40 crore rupees spent on cleaning, yet the city wards remain dirty

Pithoragarh News: सफाई पर 1.40 करोड़ रुपये खर्च, फिर भी नगर के वार्डों में गंदगी

Tue, 09 Jun 2026 10:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 09 Jun 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
1.40 crore rupees spent on cleaning, yet the city wards remain dirty
गंगोलीहाट(पिथौरागढ़)। पालिका ने सफाई पर एक साल में 1.40 करोड़ रुपये खर्च किए हैं, फिर भी नगर के वार्डों में गंदगी फैली है। इस मुद्दे पर सभाषदों ने अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर सफाई व्यवस्था पर सवाल उठाए।
विज्ञापन



मंगलवार को हनेरा, कुंजनपुर, लाली और पठक्यूड़ा के सभाषदों ने ईओ भगवत पांडे को ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि करोड़ों रुपये खर्च के बावजूद वार्डों में नियमित सफाई नहीं हो रही है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं जो कई दिनों तक नहीं उठते। सभाषदों ने शीघ्र सफाई का अनुबंध खत्म कर उचित कदम उठाने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि नियमित सफाई नहीं हुई तो वे क्षेत्रवासियों के साथ आंदोलन करेंगे। ईओ भगवत पांडे ने जवाब में कहा कि पिछली बोर्ड बैठक में सभाषदों ने ही अनुबंध बढ़ाने का प्रस्ताव पारित किया था। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस मांग पर उचित कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed