{"_id":"5bba3b62867a55685d36ae10","slug":"131538931554-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक के आश्वासन पर डीडीहाट में आंदोलन स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक के आश्वासन पर डीडीहाट में आंदोलन स्थगित
Updated Sun, 07 Oct 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। विधायक विशन सिंह चुफाल के आश्वासन के बाद जिला बनाओ वर्किंग कमेटी का आंदोलन फिलहाल स्थगित हो गया है। विधायक ने कहा कि भाजपा ने जिलों की घोषणा की थी, वही इसे पूरा करेगी।
डीडीहाट में जिला बनाने की मांग को लेकर एक माह से लोग धरने पर बैठे थे। शनिवार रात विधायक चुफाल धरना स्थल पर पहुंचे और उन्होंने लोगों से वार्ता की। कहा कि चारों जिले सरकार की प्राथमिकता में हैं। इस संबंध में केंद्र सरकार से भी शीघ्र वार्ता की जाएगी। साथ ही चारों घोषित जिलों के लिए स्पेशल पैकेज की मांग की जाएगी।
वर्किंग कमेटी के संयोजक रघुनाथ सिंह चौहान, डीएस पांगती ने कहा कि फिलहाल आश्वासन पर 25 अक्तूबर तक के लिए आंदोलन स्थगित किया है। इसके बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी। इस दौरान लवि कफलिया, शेर सिंह साही, दीवान भंडारी, रघुनाथ चौहान, रवि बोरा, चेतन साही, उदय मेहता, शंकर चौहान, ललित भंडारी आदि थे।