{"_id":"5b75b2f742c79259245ad303","slug":"131534440183-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम कर्मचारी महासंघ आंदोलन की राह पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगम कर्मचारी महासंघ आंदोलन की राह पर
Updated Thu, 16 Aug 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। कुमाऊं मंडल विकास निगम के पर्यटक आवास गृहों को निजी हाथों में सौंपने के विरोध में निगम संयुक्त कर्मचारी महासंघ खुलकर सामने आ गया है। महासंघ ने 20 अगस्त से आंदोलन की चेतावनी दी है। 20 अगस्त को कैलाश यात्रा ड्यूटी में लगे कर्मियों सहित सभी निगम कर्मी दो घंटे का कार्य बहिष्कार करेंगे।
महासंघ के अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी ने कहा कि निगम के आवास गृहों को पब्लिक प्राइवेट पाटर्नरशिप (पीपीपी) के तहत निजी हाथों में सौंपा जा रहा है। उन्होंने कहा कि आवास गृहों के निजीकरण के खिलाफ और नौ सूत्रीय मांग पत्र के तहत 20 अगस्त से चरणबद्ध तरीके से आंदोलन किया जाएगा।
20 अगस्त को पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग में दोनों निगमों के कर्मचारी दो घंटे का कार्य बहिष्कार करेंगे। कैलाश मानसरोवर यात्रा में लगे कर्मचारी भी इसमें शामिल रहेंगे। कार्य बहिष्कार के बाद मांगों से संबंधित एक ज्ञापन मुख्यमंत्री को भेजा जाएगा। महासंघ के दयाल सिंह रावत, आनंद पाठक, गणेश लाल साह, महेश राजपाल आदि मौजूद थे।