{"_id":"5ab294c44f1c1bc3758b6b6d","slug":"131521652932-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब ऑनलाइन पास होगा भवन निर्माण का नक्शा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब ऑनलाइन पास होगा भवन निर्माण का नक्शा
Updated Wed, 21 Mar 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। अब नक्शा पास कराने के लिए लोगों को सरकारी कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। निर्माणकर्ता घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विकास प्राधिकरण ऑनलाइन भवन निर्माण का नक्शा पास करेगा। इससे भवन निर्माण की प्रक्रिया आसान और पारदर्शी होगी। वहीं, निर्माणकर्ताओं से लेकर मानचित्रकारों को नक्शा पास कराने में आने वाली दिक्कतों से भी निजात मिलेगी।
जिला विकास प्राधिकरण के गठन के बाद ऑनलाइन भवन मानचित्र स्वीकृति की योजना बनाई गई है। निर्माणकर्ता और भवन मानचित्रकार नक्शा ऑनलाइन जमा करेंगे। इसके सत्यापन के बाद प्राधिकरण ऑनलाइन मंजूरी देगा। ऑनलाइन प्रक्रिया से भवन निर्माण का नक्शा पास कराने के लिए बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। इससे प्राधिकरण को भी कामकाज में सहूलियत होगी। प्राधिकरण इस योजना को अंतिम रूप देने में जुटा है।
अभियंताओं, मानचित्रकारों को दिया प्रशिक्षण
प्राधिकरण के डिजिटलाइजेशन की कवायद के तहत अभियंताओं और मानचित्रकारों को ऑनलाइन कामकाज का प्रशिक्षण दे दिया गया है। इस संबंध में पिथौरागढ़ में पिछले दो दिनों से ऑनलाइन कार्यशाला चल रही थी। देहरादून से आए आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण के विशेषज्ञों, तकनीकी टीम ने अभियंताओं और मानचित्रकारों को नई व्यवस्था की प्रायोगिक जानकारी दी। उन्हें ऑनलाइन नक्शा स्वीकृति के तरीके बताए गए।
विज्ञापन
ऑनलाइन नक्शा स्वीकृति से कामकाज में पारदर्शिता और तेजी आएगी। नक्शा स्वीकृति की प्रक्रिया और सरल होगी। इससे प्राधिकरण के साथ ही आमजन को सहूलियत होगी। प्राधिकरण के डिजिटलाइजेशन के काम को अंतिम रूप दिया जा रहा है। -मोहम्मद नासिर, सचिव, जिला विकास प्राधिकरण