फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   होली मनाने घर नहीं जाएंगे आंदोलनकारी

होली मनाने घर नहीं जाएंगे आंदोलनकारी

Mon, 26 Feb 2018 11:08 PM IST
Updated Mon, 26 Feb 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
होली मनाने घर नहीं जाएंगे आंदोलनकारी
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। सड़क निर्माण की मांग को लेकर 16 फरवरी से लछीमा गांव के महरी धर्मशाला में क्रमिक अनशन पर बैठे लोगों ने ऐलान किया है कि इस बार होली मनाने अपने घरों को नहीं जाएंगे। हलियाडोब से लछीमा, ओखरानी होते हुए नाचनी तक प्रस्तावित 20 किमी लंबी सड़क का निर्माण पिछले साल जुलाई से ठप है। अब तक सड़क का मात्र छह किलोमीटर हिस्सा तैयार हुआ है, लेकिन उस पर भी वाहनों का संचालन संभव नहीं है। सड़क का निर्माण कार्य शुरू करने की मांग को लेकर बार-बार आग्रह के बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर लोगों ने आंदोलन शुरू कर दिया। सोमवार को क्रमिक अनशन पर केशर सिंह मेहता और शेर सिंह मेहता बैठे। उनके साथ कई लोगों ने धरना दिया। अनशन स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि पांच मार्च से इसी स्थान पर आमरण अनशन शुरू कर दिया जाएगा। सभा में संघर्ष समिति के संरक्षक दिनेश चंद्र पाठक, देवी दत्त पाठक, शेर सिंह, कैलाश चंद्र पाठक, सादो सिंह, श्याम सिंह महरा, भागीरथी देवी, बसंत बल्लभ पाठक, कैलाश पाठक आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed