फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   कैबिनेट मंत्री पंत ने जनता दरबार लगाकर सुनी समस्या

कैबिनेट मंत्री पंत ने जनता दरबार लगाकर सुनी समस्या

Fri, 02 Feb 2018 10:56 PM IST
Updated Fri, 02 Feb 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री पंत ने जनता दरबार लगाकर सुनी समस्या

विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिले के भ्रमण पर आए प्रदेश के वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने शुक्रवार को अपने आवास पर जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याऐं सुनी सुनी। ज्यादातर लोगों ने यही अपेक्षा की कि अब क्षेत्र में विकास के काम तेज किए जाने चाहिए। इस मौके पर लोगों ने मुख्य रूप से अधूरी पड़ी सड़कों, पेयजल, बिजली, स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती जैसे मुद्दे मंत्री के सामने रखे। कुछ लोगों ने व्यक्तिगत समस्याएं भी रखी।

श्री पंत ने कहा कि इस तरह के आयोजन से जनता की समस्याओं से रूबरू होने का मौका मिलता है। विकास की वास्तविक स्थिति की जानकारी मिल जाती है। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि प्रदेश सरकार अपना बजट पेश करने के बाद विकास के काम तेजी करेगी। उन्होंने स्वीकार किया कि अभी कुछ काम होने हैं। जिन सड़कों को स्वीकृति मिली है, उनके लिए धन स्वीकृत कराया जाएगा। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि मार्च से आंवलाघाट योजना का पानी नगर को मिलने लग जाएगा। इस बार गर्मियों में पेयजल का संकट नहीं रहेगा। बिजली की सप्लाई में सुधार के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


स्कूलों में शिक्षकों की तैनाती और अस्पतालों में डाक्टरों की तैनाती के लिए भी सरकार ठोस कदम उठा रही है। लोगों की व्यक्तिगत समस्याओं और राहत कोष से मदद मांगने के संबंध में उन्होंने कहा कि परीक्षण के बाद जो पात्र होगा उसे जरूर मदद दी जाएगी। इससे पहले पंत ने घंटाकरण के संपूर्णानंद पार्क में आयोजित माघ खिचड़ी कार्यक्रम में भाग लिया। मंत्री शनिवार को भी क्षेत्र में रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed