{"_id":"5a6f5e894f1c1bb3208b62e4","slug":"131517248137-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धि विनायक क्लब ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धि विनायक क्लब ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता
Updated Mon, 29 Jan 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। स्व. विमल जंगपांगी प्राइजमनी सेवन ए साइट क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सिद्धि विनायक क्रिकेट क्लब ने जीत कर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।
रामलीला मैदान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष कवींद्र साही, ब्लॉक प्रमुख जैयंती देवी ने मुकाबले की शुरुआत कराई। फाइनल मुकाबला सिद्धि विनायक क्रिकेट क्लब, डीडीहाट क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। तीन मैचों की श्रृंखला वाली प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में डीडीहाट की टीम ने सिद्धि विनायक को तीन विकेट से हराया। दूसरे मुकाबले में सिद्धि विनायक की टीम ने 35 रनों से जीत दर्ज कर मुकाबले में अपनी वापसी की। तीसरे, निर्णायक मुकाबले में पहले खेलते हुए सिद्धि विनायक की टीम ने 36 गेंदों में 24 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीडीहाट की टीम 19 रनों में आउट हो गई। मुकाबला सिद्धि विनायक ने छह रनों से जीत लिया। जीवन मेहता मैन ऑफ द मैच, सोनू मैन ऑफ द सीरीज रहे। प्रतियोगिता के प्रायोजक जंगपांगी नर्सिंग होम बागेश्वर के डॉ. कैलाश जंगपांगी ने विजेता टीम को 20 हजार, उपविजेता टीम को 10 हजार रुपये की नकद राशि के साथ आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए। निर्णायक धर्मेंद्र टोलिया, अशोक चंद थे। स्कोरर अमनदीप पोखरिया थे। आंखों देखा हाल संजय पंत, सौरभ साह ने सुनाया। प्रतियोगिता में पंकज कन्याल, किशोर जंगपांगी, योगेश बृजवाल, पवन टोलिया, बासू रावत आदि ने सहयोग दिया।