{"_id":"5a68c0164f1c1b80268b6375","slug":"131516814358-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेड़ीनाग में भी डीएलएड प्रशिक्षुओं का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेड़ीनाग में भी डीएलएड प्रशिक्षुओं का प्रदर्शन
Updated Wed, 24 Jan 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। बेड़ीनाग में भी डीएलएड प्रशिक्षणार्थियों ने बुधवार को प्रदर्शन किया। यहां के प्रशिक्षणार्थियों को 100 किलोमीटर दूर कनालीछीना जाकर प्रशिक्षण लेना पड़ रहा है। इससे आने-जाने में प्रशिक्षणार्थियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
पाइंसलैंड पब्लिक स्कूल के प्रबंधक बलवंत सिंह राठौर के नेतृत्व में प्रदर्शन के लिए एकत्रित लोगों ने कहा कि डीएलएड का प्रशिक्षण सभी को अपने खर्च पर करना है। इसके लिए यदि ज्यादा सुविधाजनक केंद्र बनाया जाता तो परेशानी नहीं होती। कहा गया कि बेड़ीनाग के प्रशिक्षणार्थियों को बेड़ीनाग में ही प्रशिक्षण की सुविधा मिलनी चाहिए। बेड़ीनाग से कनालीछीना तक रोज आना-जाना संभव नहीं हो पा रहा है। ऐसे में प्रशिक्षणार्थियों को किराए में कमरे लेने पड़ेंगे।
कनालीछीना में किराए का कमरा मिल पाना संभव नहीं होता। डीएलएड प्रशिक्षण को लेकर कई स्थानों पर पहले भी प्रदर्शन हो चुके हैं। राठौर ने डीएम और मुख्य शिक्षा अधिकारी को पत्र देकर मांग की है कि प्रशिक्षण केंद्र को लेकर पैदा हुई विसंगति को दूर किया जाए। अन्यथा सभी केंद्रों में आंदोलन शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
प्रदर्शन करने वालों में राजकुमार शाह, प्रदीप कार्की, कमल पाठक, राजेंद्र डसीला, गोविंद भौंरियाल, पवन कुमार आदि थे। इधर, कुछ सुविधाजनक केंद्रों में प्रशिक्षण विधिवत शुरू हो गए हैं। जिन केंद्रों में प्रशिक्षणार्थी विरोध कर रहे हैं, वहां पर वह पहले ही पंजीकरण भी करा चुके हैं।
डीएलएड का प्रशिक्षण शुरू
पिथौरागढ़। डीएलएड का द्विवार्षिक प्रशिक्षण शुरू हो गया है, इसमें 60 प्रशिक्षणार्थी भाग ले रहे हैं। केएनयू राइंका में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि इग्नू के क्षेत्रीय समन्वयक डॉ. गिरीश चंद्र पंत, यूओयू के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. विपिन जोशी ने प्रशिक्षणार्थियों को पठन-पाठन से संबंधित टिप्स दिए। बताया कि किस तरह से शैक्षिक गतिविधियों को सुचारु और बोधगम्य बनाकर छात्रों को निखारा जा सकता है। प्रधानाचार्य प्रकाश चंद्र पंत ने सिलेबस पर प्रकाश डाला। मास्टर ट्रेनर डॉ. कैलाश जोशी, भरत ज्याला, चंद्र सिंह ने प्रशिक्षणार्थियों को एसाइनमेंट की जानकारी दी। संचालन डॉ. कैलाश जोशी ने किया।