फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   खेल महाकुंभ में दमखम दिखा रहे खिलाड़ी

खेल महाकुंभ में दमखम दिखा रहे खिलाड़ी

Thu, 30 Nov 2017 10:42 PM IST
Updated Thu, 30 Nov 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
खेल महाकुंभ में दमखम दिखा रहे खिलाड़ी
पिथौरागढ़। जिला स्तरीय खेल महाकुंभ में खिलाड़ी पूरे दमखम के साथ प्रतिभाग कर रहे हैं। बृहस्पतिवार को अंडर-17 वर्ग की प्रतियोगिताएं हुईं। 800 मीटर की दौड़ में विण के कमल सामंत पहले स्थान पर रहे। 3000 मीटर दौड़ में विण के भावेश भट्ट और बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में बेड़ीनाग की दिव्या धानिक ने बाजी मारी।
विज्ञापन


केएनयू जीआईसी में चल रही प्रतियोगिता में गोला क्षेपण में गंगोलीहाट के रवींद्र सिंह ने पहला स्थान प्राप्त किया। ऊंची कूद में गंगोलीहाट के जगदीश सिंह कार्की, बालिका गोला क्षेपण में विण की पूजा जोशी, बालिका ऊंची कूद में बेड़ीनाग की ज्योति ने पहला स्थान पाया। बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता विण ने जीती।
विज्ञापन


निर्णायक जीवन खोलिया, गौरव पंत, मनोज वर्मा, इंद्र सिंह सामंत, अर्जुन कुमार, दिनेश पाटनी, आरती बिष्ट, अजय शार्की आदि थे। प्रतियोगिता संचालन में रजनी पांडेय, शांति रावल, नीतू पुनेठा, राजेश मोहन उप्रेती, दीप चंद राजा, भूपाल चुफाल, सीमा पुनेड़ा, चंद्रशेखर पुनेड़ा आदि सहयोग दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेल महाकुंभ के तहत महाविद्यालय प्रांगण में खेले गए फुटबाल मैच में विण, डीडीहाट, मूनाकोट ने जीत दर्ज कर अगले चक्र में प्रवेश किया। भाटकोट में खेले गए बैडमिंटन मुकाबलों में बालिका वर्ग में विण पहले, डीडीहाट दूसरे, कनालीछीना की टीम तीसरे स्थान पर रही।


बालक वर्ग में विण पहले, डीडीहाट की टीम दूसरे स्थान पर रही। बालक वॉलीबाल में धारचूला पहले, विण दूसरे, बालिका वर्ग में डीडीहाट विजेता, कनालीछीना उप विजेता रहा। जिला युवा कल्याण अधिकारी शांति प्रसाद आर्या ने मेडल दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed