{"_id":"59f0c7684f1c1b70548b93dc","slug":"131508951912-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम कर्मचारी दो से शुरू करेंगे आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगम कर्मचारी दो से शुरू करेंगे आंदोलन
Updated Wed, 25 Oct 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। कुमाऊं मंडल विकास निगम कर्मचारियों ने निगम प्रशासन के खिलाफ दो नवंबर से निगम मुख्यालय नैनीताल में आंदोलन शुरू करने का ऐलान किया है। निगम कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी ने निगम प्रशासन पर अड़ियल रवैया अपनाने का आरोप लगाया है।
कहा कि आश्वासन के बाद भी अब तक कर्मचारियों की वरिष्ठता सूची तैयार नहीं की गई है, संविदा कर्मचारियों को नियमित करने की प्रक्रिया को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है। इसके अलावा कर्मचारियों को दिवाली पर बोनस से वंचित किया गया और छठे वेतन आयोग की सिफारिशों का एरियर भी भुगतान नहीं किया गया।
उन्होंने बताया कि रिक्त पदों पर विभागीय पदोन्नति सूची जारी करने, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को ग्रेड पे का एरियर देने, नियमित कर्मचारियों को पदनाम देने और वरिष्ठता का लाभ दिलाने समेत कई मांगों को लेकर दो नवंबर से आंदोलन शुरू किया जाएगा। महासंघ के महामंत्री गोविंद मेहता ने कहा कि दो नवंबर को कुमाऊं भर के निगम कर्मचारी नैनीताल में जुटेंगे और अपनी मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन शुरू करेंगे।