फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   बालक छोटा बड़ा है खोटा...

बालक छोटा बड़ा है खोटा...

Tue, 24 Oct 2017 10:47 PM IST
Updated Tue, 24 Oct 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
बालक छोटा बड़ा है खोटा...
पिथौरागढ़/अस्कोट/झूलाघाट। मोस्टामानू की रामलीला में सीता स्वयंवर और परशुराम-लक्ष्मण संवाद का मंचन किया गया। मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती थे। अस्कोट की रामलीला में सूर्पणखा के नाक, कान काटने और खर-दूषण वध की लीला का मंचन किया गया। अस्कोट की रामलीला में मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रशांत भंडारी थे। वहीं, झूलाघाट की रामलीला का राज्यसभा सदस्य प्रदीप टम्टा ने उद्घाटन किया। बांस में रामलीला जारी है।
विज्ञापन


मोस्टामानू की रामलीला में सीता स्वयंवर में आए राजा शिव धनुष को तोड़ नहीं पाते। स्वयंवर में आए लंकापति रावण और पाताल के राजा वाणासुर में संवाद होता है। मुनि विश्वामित्र की आज्ञा पाकर राम शिव धनुष तोड़ देते हैं। सीता भगवान राम के गले में वरमाला डाल देती हैं। धनुष टूटने के बाद परशुराम राज दरबार पहुंचकर धनुष तोड़ने पर नाराजगी जताते हैं। भगवान राम और परशुराम का संवाद होता है।
विज्ञापन


लक्ष्मण कहते हैं-काहे रिस होत पिनाक पुराना, ऐसे धनुष बहुत हम तोड़े, कबहूं न अस रिस कीन्हा। क्रोधित होकर परशुराम कहते हैं-बालक छोटा बड़ा है खोटा, ढोटा है नादान। परशुराम भगवान राम को पहचान जाते हैं और अपना धनुष राम को सौंपकर हिमालय को प्रस्थान कर जाते हैं। रामलीला कमेटी के संरक्षक दीपक लुंठी, अध्यक्ष दीवान सिंह वल्दिया, उपाध्यक्ष मनोज बिष्ट, सचिव एनडी कांडपाल आदि ने मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष खाती को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्कोट की रामलीला में मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रशांत भंडारी ने मंच के सुंदरीकरण के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा की। झूलाघाट की रामलीला में नटी-सूत्रधार नाटक का मंचन किया गया। रामजन्म के साथ ही रावण, विभीषण, कुंभकरण के तपस्या करने का मंचन हुआ। मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य प्रदीप टम्टा ने मंच निर्माण के लिए सांसद निधि से तीन लाख रुपये देने की घोषणा की। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत, सांसद प्रतिनिधि जगत महर, खीमराज जोशी, नीरज जोशी, शंकर खड़ायत मौजूद थे। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष कैलाश जोशी ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed