फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   गणाईगंगोली में नकदी की कमी, लोग परेशान

गणाईगंगोली में नकदी की कमी, लोग परेशान

Thu, 27 Jul 2017 11:07 PM IST
Updated Thu, 27 Jul 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
गणाईगंगोली में नकदी की कमी, लोग परेशान
गणाईगंगोली (पिथौरागढ़)। भारतीय स्टेट बैंक की स्थानीय शाखा में नकदी की कमी से ग्राहक परेशान हो गए हैं। लोगों को बैंक में जमा अपना ही पैसा नहीं मिल रहा है। इससे लोगों में बैंक प्रबंधन के प्रति गुस्सा है।
विज्ञापन


बैंक में भुगतान के लिए रोज ग्राहकों की भीड़ उमड़ रही है, लेकिन बैंक ग्राहकों को मांग के अनुसार रकम नहीं दे पा रहा है। बैंक एक ग्राहक को मात्र 2000 रुपये का भुगतान कर रहा है। बैंक में लगी लाइन नोटबंदी के दिनों की याद दिला रही है। लोग बैंक खुलने से पहले बैंक पहुंच जा रहे हैं।
विज्ञापन


पर्याप्त नकदी न मिलने से वह मायूस होकर घर लौट रहे हैं। ग्राहकों का कहना है कि जब जरूरत के समय उनको पर्याप्त नकदी नहीं मिलती है तो बैंक में रकम जमा करने का क्या औचित्य रह जाता है। ग्राहकों ने बैंक में पर्याप्त रकम की व्यवस्था करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, शाखा प्रबंधक ललित सिंह नितवाल का कहना है कि चेस्ट ब्रांच से पर्याप्त रकम नहीं मिल रही है। भुगतान के लिए 20 लाख रुपये की रोज आवश्यकता है। चेस्ट ब्रांच से 15 दिन में 10 लाख रुपये मिले हैं। इस वजह से दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed