{"_id":"5957da1e4f1c1bcd3b8b4dda","slug":"131498929694-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छलिया दलों की जानकारी अब वेबसाइट में मिलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छलिया दलों की जानकारी अब वेबसाइट में मिलेगी
Updated Sat, 01 Jul 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। जिले के सभी प्रसिद्ध छलिया दलों की जानकारी अब कुमाऊं मंडल विकास निगम और जिला प्रशासन की वेबसाइट में डाली जाएगी, ताकि कुमाऊं की इस विशिष्ट लोक परंपरा के बारे में दुनिया के लोग जान सकें। वेबसाइट बनाने के लिए ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी नरेश कुमार की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन कर दिया गया है।
मुख्य विकास अधिकारी आशीष चौहान ने बताया कि छलिया नृत्य आज भी पूरे कुमाऊं में विख्यात है। इस कला को प्रदर्शित करने वाला समाज अति पिछड़ा है। इसके बावजूद वह इस परंपरागत कला को जीवित रखे हैं। उन्होंने कहा कि जिले के सभी छलिया दलों की जानकारी एकत्र की जाएगी। छलिया नृत्य के समय पहनी जाने वाली पोशाक, छलिया नृत्य का इतिहास, इस मौके पर बजाए जाने वाले वाद्ययंत्र आदि का पूरा विवरण एकत्र किया जाएगा।
छलिया दलों को प्रोत्साहित करने के लिए बनाई गई कमेटी में जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, उरेडा के परियोजना अधिकारी, संस्कृतिकर्मी, इतिहासकार, सांस्कृतिक दल शामिल किए गए हैं। कमेटी के सदस्यों से कहा गया है कि तत्काल इस दिशा में काम शुरू कर दें। प्रशासन का प्रयास है कि छलिया दलों को संगठित किया जाए, उनके सामाजिक कल्याण, आर्थिक उत्थान, पंजीकरण का काम भी किया जाएगा।