{"_id":"594ff1374f1c1b236c8b4661","slug":"131498411319-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुष, ऋषभ की प्रस्तुतियों पर झूमे दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुष, ऋषभ की प्रस्तुतियों पर झूमे दर्शक
Updated Sun, 25 Jun 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयुष, ऋषभ की प्रस्तुतियों पर झूमे दर्शक
पिथौरागढ़। संगीत विद्यालय पिथौरागढ़ ने गायन, नृत्य और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया। जीटीवी के सारंग लिटिल चैम्प के प्रतिभागी आयुष कोटवाल और ऋषभ कोटवाल की प्रस्तुतियों पर दर्शक खूब झूमे।
नगरपालिका हाल में मुख्य अतिथि नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष शमशेर महर, विशिष्ट अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश जोशी, दिलीप वल्दिया ने दीप जलाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। गायन और नृत्य के कार्यक्रमों से दर्शक काफी प्रभावित दिखे। संयोजक प्रकाश कोटवाल ने अतिथियों के साथ ही प्रतिभागियों का स्वागत किया। स्कूल की गतिविधियों को सामने रखा। रंगकर्मी जनार्दन उप्रेती ने कार्यक्रमों की रूपरेखा सामने रखी। पूर्व जिपं अध्यक्ष वीरेंद्र बोहरा ने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। निर्णायक मंडल में प्रकाश कोटवाल, गीता वर्मा, राजेंद्र जोशी, जनार्दन उप्रेती शामिल थे।
रवि कुमार के साथ ही कई बच्चों ने गायन और नृत्य की प्रस्तुति दी। नानू बिष्ट के संचालन में हुई प्रतियोगिता को सफल बनाने में आशु मोबाइल गैलरी, अभिषेक, कुलदीप, नेहा, आजिम, यश, अजय, अनिल, कार्तिक आदि ने सहयोग दिया।