{"_id":"594ff0544f1c1b25438b4737","slug":"131498411092-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक संघ की विभिन्न मांगों पर बनने लगी सहमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक संघ की विभिन्न मांगों पर बनने लगी सहमति
Updated Sun, 25 Jun 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षक संघ की मांगों पर बनने लगी सहमति
पिथौरागढ़। लंबे समय से शिक्षा के स्तर में सुधार की मांग और शिक्षकों की समस्याओं के समाधान को लेकर लड़ाई लड़ रहे उत्तराखंड जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ का सपना पूरा होने के करीब है। शिक्षा विभाग के अंतर्गत लंबित अहम मुद्दों को लेकर औपचारिकताएं पूरी कर ली गई है।
शिक्षक संघ की जिलाधिकारी सी रविशंकर के साथ हुई बैठक में जिला लेखाधिकारी ने बताया कि सर्व शिक्षा अभियान (एसएसए) में कार्यरत शिक्षकों का वेतन पंद्रह दिन के अंदर दे दिया जाएगा। शिक्षक संघ ने कहा कि यदि तय समय के भीतर एसएसए शिक्षकों का वेतन नियमित नहीं किया गया तो शिक्षक संघ आंदोलन के लिए बाध्य होगा।
शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र ग्वासीकोटी ने बताया कि सर्व शिक्षा अभियान के शिक्षकों की पत्रावली कोषागार में पहुंच गई है। जिससे शिक्षकों का वेतन नियमित रूप से मिलना शुरू हो जाएगा। त्रिस्तरीय कैडर लागू करने के मामले में सरकार और शिक्षा विभाग से सकारात्मक पहल देखने को मिल रही है। जिला शिक्षाधिकारी बेसिक ने वेतन विसंगतियों को दूर करने का आश्वासन शिक्षक संघ को दिया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जुलाई से शिक्षक संघ विकासखंडों का भ्रमण कर शिक्षकों की समस्या सुनेगा। बैठक में संरक्षक महेश जोशी, गिरीश जोशी, उमेद दिगारी, सुरेश डसीला, रश्मि गहतोड़ी, राधा आनंद, हरि रावल आदि शिक्षक मौजूद थे।