फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   13 shopkeepers invoices on dispersal and encroachment

गंदगी फैलाने और अतिक्रमण पर 13 दुकानदारों का चालान

Wed, 13 Dec 2017 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट Updated Wed, 13 Dec 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
13 shopkeepers invoices on dispersal and encroachment
डीडीहाट में दुकानों का निरीक्षण करती प्रशासन की टीम - फोटो : अमर उजाला

नगर पालिका और प्रशासन ने संयुक्त अभियान चलाकर 13 दुकानदारों का चालान कर दिया। उन पर दुकान के आगे गंदगी फैलाने और नालियों पर अतिक्रमण करने का आरोप है। इन दुकानदारों से 3800 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया।

विज्ञापन


एसडीएम विवेक प्रकाश के नेतृत्व में चलाए गए इस छापामार अभियान के दौरान नगर की सभी दुकानों का निरीक्षण किया गया। इसमें 13 व्यापारियों की दुकानों के आगे गंदगी और सड़क के किनारे बनी नालियों पर दुकान की सामग्री रखी मिली। ज्यादातर होटलों के आगे भी गंदगी पाई गई। एसडीएम के निर्देश पर सभी दुकानदारों का चालान काटा गया।
विज्ञापन


नगर पालिका के वरिष्ठ लिपिक पीएस बोरा ने बताया कि 13 दुकानदारों से मौके पर ही 3800 रुपये का जुर्माना वसूला गया। वहीं मीट विक्रेताओं को भी दुकान के आगे गंदगी करने पर लाइसेंस निरस्त करने की चेतावनी दी गई। छापामार अभियान में पशु चिकित्साधिकारी तरुण कुमार, एसआई मोहन सिह बोहरा, राजस्व उपनिरीक्षक जीएल साह आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed