{"_id":"5c8fd3aebdec2276d05c00f1","slug":"121552929710-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार बूथों में केवल महिला कार्मिक रहेंगे तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार बूथों में केवल महिला कार्मिक रहेंगे तैनात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने कहा है कि जिले में चारों विधानसभा क्षेत्रों में एक-एक बूथ सखी नाम से महिला कार्मिकों का बनाया जाएगा। इसमें केवल महिला कार्मिक तैनात रहेंगी। सुरक्षा कर्मी भी महिलाएं ही रहेंगी। इन बूथों का चयन जल्द कर दिया जाएगा।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में बताया कि जिल में 598 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। असहाय मतदाताओं के लिए वाहन, डोली और व्हीलचेयर की व्यवस्था निर्वाचन विभाग की ओर से की जाएगी। बताया कि चुनाव में करीब 5000 कर्मियों की ड्यूटी लगाई जा रही है। चुनाव ड्यूटी में तैनात कर्मी इलेक्शन ड्यूटी सर्टिफिकेट (ईडीसी) के माध्यम से वोट देंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदान के दिन आम मतदाता अपने निजी वाहन से बूथ से 100 मीटर दूरी तक जा सकते हैं।
चुनाव संपन्न कराने के लिए केंद्रीय सुरक्षा बल आईटीबीपी की दो कंपिनियां तैनात रहेंगी। दोनों टीमें पिथौरागढ़ पहुंच गई हैं। चुनाव के लिए अधिग्रहित सभी वाहनों में जीपीएस सिस्टम लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
जिला धिकारी ने बताया कि अब तक 552 सार्वजनिक स्थलों और 431 निजी भवनों से बैनर, पोस्टर हटाए गए हैं। चुनाव संपन्न कराने के लिए 790 ईवीएम मशीन तैयार हैं। 970 लोगों के शस्त्र अब तक जमा हो गए हैं। 339 लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चुनाव बहिष्कार वाले गांवों में टीमें भेजी जा ही हैं। रविवार को वह निर्वाचन आयोग की वीडियो कांफ्रेंस के कारण रांथी गांव नहीं जा पाए, जिसका उन्हें मलाल है। रांथी फिर से टीम जाएगी।