फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   प्रत्येक उम्मीदवार का लेखाजोखा रखना अनिवार्य

प्रत्येक उम्मीदवार का लेखाजोखा रखना अनिवार्य

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Mar 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
प्रत्येक उम्मीदवार का लेखाजोखा रखना अनिवार्य
पिथौरागढ़। लोकसभा चुनाव के लिए व्यय टीमों को तीसरा व्यय संबंधी प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में वीडियो सर्विलांस, वीडीओ अवलोकन, व्यय लेखा टीम के सभी सदस्यों को निर्वाचन के दौरान किए जाने वाले कार्यों एवं उत्तर दायित्वों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

जिला कार्यालय सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने कहा कि सभी टीम आयोग के निर्देशों के अनुरूप दायित्वों का निर्वहन करना सुनिश्चित करें। तत्काल सभी कार्मिक संबंधित एआरओ, उपजिलाधिकारियों को अपना योगदान देते हुए तैनाती स्थल पर जाकर कार्य करें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि निर्वाचन के दौरान प्रत्येक विभानसभा के लिए एक-एक सहायक व्यय प्रेक्षक तैनात किया गया है। संबंधित व्यय टीम प्रतिदिन उनके पास अपनी रिपोर्ट उपलब्ध कराएगी। चुनाव में प्रत्येक प्रत्याशी की ओर से किए जाने वाले व्यय का लेखाजोखा रखना अनिवार्य है। इसके लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक एक व्यय लेखा, वीडियो अवलोकन, वीडियो सर्विलांस टीम तैनात की गई है। टीम प्रत्याशी के प्रतिदिन किए गए व्यय आदि संबंधी समस्त जानकारी का लेखाजोखा रखेगी। इसके अतिरिक्त प्रत्येक प्रत्याशी को भी चुनाव व्यय का लेखाजोखा रखना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशिक्षण में उड़न दस्ता, स्टैटिस्टिक निगरानी टीम को निर्देश दिए कि वह निर्वाचन के दौरान अपने कार्य क्षेत्र में रहे। मुख्य कोषाधिकारी डॉ. पंकज कुमार शुक्ला ने कहा कि लेखा टीम प्रतिदिन अपने लेखा में प्रत्येक खर्चे को बुक कर उसकी रिपोर्ट सहायक व्यय प्रेक्षक को देगी। सहायक व्यय प्रेक्षक सभी टीमों से सामंजस्य बनाकर खर्चों की रिपोर्ट को नोडल के माध्यम से व्यय प्रेक्षक को प्रस्तुत करेंगे। प्रशिक्षण में उप जिला निर्वाचन अधिकारी आरडी पालीवाल, सहायक व्यय प्रेक्षक गौरव पांडेय समेत निर्वाचन से जुड़े अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed