{"_id":"5c2e3f1abdec2256f16c043f","slug":"121546534682-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामेश्वर घाट में आज होगा शहीद का अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामेश्वर घाट में आज होगा शहीद का अंतिम संस्कार
विज्ञापन
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। नगालैंड में शहीद हुए 24 असम राइफल्स के हवलदार गोपाल सिंह का पार्थिव शरीर शुक्रवार को पैतृक गांव जजौली पहुंचेगा। अंतिम दर्शन के बाद रामेश्वर घाट में सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
जजौली गांव निवासी गोपाल सिंह माहरा बुधवार सुबह उग्रवादियों से हुई मुठभेड़ में नगालैंड में शहीद हो गए थे। उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव लाया जा रहा है। पार्थिव शरीर के शुक्रवार सुबह 10 बजे तक गंगोलीहाट पहुंचने की संभावना है। गोपाल सिंह के शहादत की खबर सुनने के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। पूरे क्षेत्र में शोक की लहर छाई है। गोपाल सिंह की पत्नी बसंती देवी और बच्चे बुधवार देर रात उदयनगर (दिनेशपुर) से जजौली गांव पहुंचे।
क्षेत्र का माहौल गमगीन बना हुआ है। हार्ट पेशेंट होने के कारण शहीद की वृद्ध माता को अभी उनके लाल की शहादत की खबर नहीं दी गई है। वहीं, परिजन दो दिन से गोपाल सिंह के पार्थिव शरीर के पहुंचने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। इसके बावजूद बृहस्पतिवार की देर शाम तक प्रशासन का कोई अधिकारी या जनप्रतिनिधि संवेदना जताने उनके घर नहीं पहुंचा।