{"_id":"5c041704bdec224151688920","slug":"121543771908-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ीन बीमार हेलीकॉप्टर से भेजे गए हल्द्वानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ीन बीमार हेलीकॉप्टर से भेजे गए हल्द्वानी
Updated Sun, 02 Dec 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेड़ीनाग/पिथौरागढ़)। बागेश्वर के बास्ती गांव से फूड प्वाइजनिंग से बीमार तीन लोगों को बेड़ीनाग से हेलीकॉप्टर से हल्द्वानी भेजा गया। जिलाधिकारी बागेश्वर रंजना राजगुरु ने बेड़ीनाग पहुंचकर मरीजोें का हालचाल जाना। डीएम ने कहा कि बेड़ीनाग अस्पताल से मरीजों को पिथौरागढ़, अल्मोड़ा और बागेश्वर के अस्पतालों में शिफ्ट किया जाएगा।
रविवार को जीत सिंह, कमई देवी और किरन की तबियत बिगड़ने पर रविवार सुबह करीब 8 बजे हेलीकॉप्टर से हल्द्वानी भेजा गया। बागेश्वर की जिलाधिकारी रंजना राजगुरु ने बेड़ीनाग पहुंच कर बीमार लोगों के हालचाल जाना। उन्होंने कहा कि बेड़ीनाग में बेड कम होने के कारण 10-10 मरीजों को पिथौरागढ़, बागेश्वर और अल्मोड़ा के अस्पतालों में भेजा जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा मामले पर पूरी नजर रखी जा रही है। मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराई जा रही है।
रविवार को 86 मरीज बेड़ीनाग अस्पताल में भर्ती थे। इनमें से तीन को हल्द्वानी भेजा गया। 21 मरीजों के हालत में सुधार होने के कारण उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। बेड़ीनाग अस्पताल में अब 62 मरीज भर्ती हैं। अस्पताल में भर्ती मरीजों की हालत में सुधार हो रहा है। डॉक्टरों की टीम मरीजों की लगातार निगरानी कर रही है।