फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   निर्दलियों ने बढ़ाई राजनीति के दो ध्रुवों के लिए खतरे की घंटी

निर्दलियों ने बढ़ाई राजनीति के दो ध्रुवों के लिए खतरे की घंटी

Thu, 22 Nov 2018 10:52 PM IST
Updated Thu, 22 Nov 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
निर्दलियों ने बढ़ाई राजनीति के दो ध्रुवों के लिए खतरे की घंटी
पिथौरागढ़। निकाय चुनाव में निर्दलियों ने अपनी ताकत का अहसास भी कराया है। जिले में निर्दलीय नगर पंचायत अध्यक्ष की एक सीट जीतने में कामयाब रहे तो पिथौरागढ़ जैसी बड़ी नगरपालिका के साथ ही डीडीहाट में दूसरे स्थान पर भी रहे।
विज्ञापन


65 हजार की आबादी और 33691 मतदाताओं वाली पिथौरागढ़ नगरपालिका में अखिल भारतीय समानता मंच समर्थित निर्दलीय शमशेर महर 5096 वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहे। एक अन्य निर्दलीय चंद्रशेखर सामंत को 1658, निर्दलीय अजय महर को 1478, मनोज कुमार जोशी को 417, सहदेव नाथ को 174 मत मिले। सभी निर्दलीय प्रत्याशियों को कुल 8823 वोट मिले हैं। इस सीट पर भाजपा के राजेंद्र सिंह रावत 6113 मत लाकर विजयी रहे। कांग्रेस को 4803, बसपा को 288 मत मिले। अध्यक्ष पद पर राजनीतिक दलों को कड़ी टक्कर देने वाले शमशेर महर को समानता मंच का समर्थन था।
विज्ञापन


बेड़ीनाग में 1678 मत लेकर कांग्रेस के बागी निर्दलीय हेम पंत विजयी रहे। यहां भाजपा के महेश पंत को महज 539 तो कांग्रेस के रवींद्र सिंह को 231 ही मत मिले। राजेंद्र सिंह को 110, प्रकाश सिंह को 105, गोपाल दत्त पंत को 72 मत मिले। डीडीहाट पालिकाध्यक्ष पद पर निर्दलीय धाना देवी केवल 91 मत से चुनाव हारीं। इस सीट पर धाना देवी को 957 मत मिले। एक अन्य निर्दलीय कांग्रेस की बागी पुष्पा देउपा को 67 मत मिले। यहां भी निर्दल प्रत्याशियों ने कांग्रेस और भाजपा को कड़ी टक्कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजयी भाजपा प्रत्याशी कमला चुफाल को 1041 मत मिले तो कांग्रेस की हेमंती भंडारी 226 में अटक गईं। गंगोलीहाट में निर्दलीय प्रत्याशी विमला रावल को 663, निर्दलीय गीता बोरा को 653 मत मिले। इस सीट पर 830 मत लेकर भाजपा की जयश्री पाठक विजयी रहीं। दूसरे स्थान पर रहीं कांग्रेस की सुनीता रावल को 678 मत मिले। धारचूला पालिकाध्यक्ष के पद पर 1043 मत लेकर भाजपा की राजेश्वरी देवी विजयी रहीं। यहां कांग्रेस को 761 मत मिले। निर्दलीय मंजुला को 151, गीता को 87 मत मिले।


141 लोगों की पसंद बना नोटा
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ नगरपालिका क्षेत्र में 77 लोगों ने किसी भी प्रत्याशी पर भरोसा न करते हुए नोटा का बटन दबाया। गंगोलीहाट में 27 ने नोटा का बटन दबाया। बेड़ीनाग 22 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया। धारचूला नगर पंचायत में 10 लोग नोटा के पक्ष में गए। डीडीहाट के 5 मतदाता नोटा के साथ थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed