फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   सीमांत के नजंग पुल से दो-तीन दिन के भीतर शुरू हो जाएगी आवाजाही

सीमांत के नजंग पुल से दो-तीन दिन के भीतर शुरू हो जाएगी आवाजाही

Thu, 18 Oct 2018 10:53 PM IST
Updated Thu, 18 Oct 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
सीमांत के नजंग पुल से दो-तीन दिन के भीतर शुरू हो जाएगी आवाजाही
धारचूला (पिथौरागढ़)। धारचूला के नजंग में भारत और नेपाल को जोड़ने वाला पुल दो दिन में बनकर तैयार हो जाएगा। यह पुल घोड़ों के चलने लायक भी बन जाएगा। महाकाली नदी में पुल बनने से उच्च हिमालयी क्षेत्र में फंसे भेड़पालक नेपाल के रास्ते घर वापसी कर सकेंगे। एसडीएम पिछले तीन दिनों से स्वयं पुल पर नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन


व्यास घाटी को जोड़ने वाले कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग आपदा काल में पूरी तरह से ध्वस्त हो गया था। चीन सीमा के लिए बन रही सड़क के निर्माण के कारण पैदल चलने लायक मार्ग नहीं है। लखनपुर से नजंग तक मार्ग में खतरे ही खतरे हैं। पैदल पुलों के बहने और रास्ता ध्वस्त होने से उच्च हिमालयी गांवों में माइग्रेशन पर गए ग्रामीण और भेड़पालक लौट नहीं पा रहे हैं। जबकि उच्च हिमालयी क्षेत्र में हिमपात शुरू हो गया है। स्थिति की जानकारी के बाद हरकत में आई सरकार ने माइग्रेशन पर गए लोगों की वापसी के लिए प्रशासन को जल्दी पुल का निर्माण करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


इसके बाद नजंग में भारत और नेपाल को जोड़ने के लिए लकड़ी का पुल बनाया जा रहा है। पिछले तीन दिनों से नजंग में बन रहे लकड़ी के पुल पर एसडीएम आरके पांडेय नजर रखे हुए हैं। पुल के दो दिन के भीतर पूरा होने की उम्मीद है। पुल तैयार होते ही लोगों के साथ ही इस पुल से घोड़ों और भेड़ों को नेपाल में ले जाया जाएगा। नेपाल में लगभग दो किमी सुरक्षित रास्ते में चलने के बाद लखनपुर नामक स्थान पर भारत में प्रवेश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर माइग्रेशन वाले गुंजी, गर्ब्यांग सहित अन्य सात गांवों में हेलीकाप्टर से पहुंचाए गए राशन का भी वितरण शुरू हो गया है। धारचूला में कार्यरत सहायक खाद्य निरीक्षक पुष्कर बोनाल ने बताया कि बृहस्पतिवार को गुंजी गांव में ग्रामीणों को खाद्यान्न सहित अन्य जरूरी सामान की बिक्री की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed