{"_id":"5a9ecd7c4f1c1bff388bb8d5","slug":"121520356732-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेड़ीनाग को जन सुविधाओं की दरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेड़ीनाग को जन सुविधाओं की दरकार
Updated Tue, 06 Mar 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेड़ीनाग। अमर उजाला की वार्षिक पत्रिका ‘हैलो बेड़ीनाग 2018’ का यहां लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह में मंगलवार को आयोजित समारोह में विमोचन किया गया। इसमें अनेक जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, बुद्धिजीवी, महिला संगठन और स्थानीय लोग मौजूद थे। इस मौके पर ‘कैसा हो नवसृजित बेड़ीनाग नगर पंचायत का स्वरूप’ विषय पर हुई विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने नगर में साफ सफाई, नाली निर्माण, रास्ते, स्ट्रीट लाइटों की आवश्यकता के अलावा बेड़ीनाग के भूमि विवाद के समाधान की जरूरत बताई। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी एके सक्सेना ने बताया कि इन मामलों में कार्रवाई की जा रही है।
विधायक मीना गंगोला ने कहा कि सरकार नगर पंचायत की समस्याओं के समाधान के लिए कटिबद्ध है। गोष्ठी में महेश पंत, दीपक धानिक, रवींद्र बोरा, भीम कुमार, एमएस कुटियाल, बलवंत राठौर, इंद्र धानिक, मंजू बाफिला, नीरू कार्की आदि ने विचार रखे।
इससे पहले क्षेत्रीय विधायक मीना गंगोला, ब्लाक प्रमुख रेखा भंडारी, उपजिलाधिकारी सोहन सिंह सैनी, थाना प्रभारी बलवंत कांबोज, सामाजिक कार्यकर्ता गोकुल गंगोला आदि ने संयुक्त रूप से पत्रिका का विमोचन किया। विधायक मीना गंगोला, ब्लॉक प्रमुख रेखा भंडारी ने दीप प्रज्वलित किया। पाइंसलैंड पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने अतिथियों को तिलक लगाया। स्वागत गीत और रंगारंग कार्यक्रम पेश किए।
विज्ञापन
लोगों ने अमर उजाला के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि पत्रिका से उन्हें तमाम तरह की जानकारियों के साथ महत्वपूर्ण टेलीफोन नंबरों का कलेक्शन भी मिलता है। ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष चारु पंत, पूर्व जिला शिक्षाधिकारी पीआर कोहली, पूर्व प्रधानाचार्य रवींद्र मेहता, उत्तराखंड माइंस एसोसिएशन के सचिव एमएस राठौर, नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी एके सक्सेना, तहसील के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी रमेश कुमार आदि मौजूद थे। संचालन सामाजिक कार्यकर्ता हरीश चुफाल ने किया।
प्रतिभाओं का भी हुआ सम्मान
‘हैलो बेड़ीनाग 2018’ के विमोचन कार्यक्रम में समाज सेवकों और प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। मजदूरी और गरीबी के बीच संघर्ष कर इतिहास विषय से यूजीसी नेट परीक्षा क्वालीफाई करने वाले राजेंद्र बोरा, शैलेश मटियानी पुरस्कार से सम्मानित पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. चंद्रशेखर पाठक को डॉ. डीडी पंत स्मारक बाल विज्ञान खोजशाला के माध्यम से विज्ञान के क्षेत्र में अभिनव प्रयासों के लिए सम्मानित किया गया। इसके अलावा इस वर्ष शैलेश मटियानी पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक डीआर टम्टा और समाजसेवक प्रकाश बोरा को भी सम्मानित किया गया। इसके अलावा मेधावी छात्रा मनीषा धारियाल, मेघा पंत, निधि चन्याल, नेहा साह और रिया टम्टा को भी पुरस्कृत किया गया।