{"_id":"5a62297f4f1c1b88268b558e","slug":"121516382591-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमांत की महिलाओं का सिलाई प्रशिक्षण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमांत की महिलाओं का सिलाई प्रशिक्षण शुरू
Updated Fri, 19 Jan 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नेपाल सीमा से सटे जमतड़ी और ध्याण गांव की 20 महिलाओं का सिलाई प्रशिक्षण शुरू हो गया है। एसएसबी 55वीं वाहिनी की ओर से क्वीतड़ गांव में लगाए गए इस प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन एसएसबी के सेनानी एसके सासनी ने किया।
उन्होंने कहा कि सीमांत की महिलाओं की आमदनी बढ़ाने, उनको स्वरोजगार के प्रति प्रेरित करने के लिए यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण संपन्न होने के बाद महिलाओं को सिलाई मशीनें दी जाएंगी। 10 फरवरी तक चलने वाले इस प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को सिलाई में कुशल बनाने का प्रयास किया जाएगा। उद्घाटन अवसर पर उपसेनानी एमसी घोष, उपनिरीक्षक प्रताप सिंह, सहायक उपनिरीक्षक धीरेंद्र सिंह, दिले राम, भरत चंद, प्रशिक्षक राकेश राम, गीता देवी और गांव के लोग उपस्थित थे।